ये पत्थर की मूर्ति क्या दे सकती है ?
ये पत्थर की मूर्ति क्या दे सकती है ? *नई नवेली दुल्हन जब* *ससुराल में आई* तो उसकी *सास बोली* : बींदणी कल माता के मन्दिर में चलना है। *बहू ने पूछा*: सासु माँ एक तो ' माँ ' जिसने मुझे जन्म दिया और एक ' आप ' हो और कौन सी माँ है ? सास बडी खुश हुई कि मेरी बहू तो बहुत सीधी है । *सास ने कहा* - बेटा पास के मन्दिर में दुर्गा माता है सब औरतें जायेंगी हम भी चलेंगे । सुबह दोनों एक साथ मन्दिर जाती है । आगे सास पीछे बहू । जैसे ही मन्दिर आया तो बहू ने मन्दिर में गाय की मूर्ति को देखकर कहा : माँ जी देखो ये गाय का बछड़ा दूध पी रहा है , मैं बाल्टी लाती हूँ ,और दूध निकालते है । सास ने अपने सिर पर हाथ पीटा कि बहू तो *पागल* है और बोली :- बेटा ये स्टेच्यू है और ये दूध नही दे सकती। चलो आगे । मन्दिर में जैसे ही प्रवेश किया तो एक शेर की मूर्ति दिखाई दी । फिर बहू ने कहा - माँ आगे मत जाओ ये शेर खा जायेगा। सास को चिंता हुई की मेरे बेटे का तो भाग्य फूट गया । और बोली - बेटा पत्थर का शेर कैसे खायेगा ? चलो अंदर चलो मन्दिर में, और *सास बोली* - बेटा ये माता है,...

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें